बसंतपुर: आपसी विवाद को हुई मारपीट में 29 नामजद व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बरवा खुर्द गांव में 29 जून को आपसी विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कुल 29 लोगों को नामजद तथा 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। एक पक्ष के रामपुर निवासी सुभाष प्रसाद ने आरोप लगाया है कि महिलाएं घर में खाना बना रही थी कि बरवा खुर्द निवासी गुड्डू कुमार वहां जाकर गलत हरकत करने लगा और भाग निकला।

थोड़ी ही देर बाद उसी गांव के सुनील राय, विशाल राय, झरीलाल राय समेत 15 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों ने घर के सामने गाली गलौज एवं लाठी, डंडा फरसा से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के बरवा खुर्द निवासी तहसील राय ने आरोप लगाया कि रात्रि में मेरे खेत में लगे धान की बीज भैंस द्वारा चरा दी गई। पूछने पर बरवा खुर्द निवासी सुभाष प्रसाद, अजय कुमार रामकिशुन प्रसाद सहित 14 लोगों ने गाली गलौज तथा लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026