बसंतपुर: दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में नौ लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जानकी नगर में दो अप्रैल को आपसी विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस मामले में कुल नौ लोगों को आरोपित किया गया है। एक पक्ष से जानकी नगर निवासी धर्मेंद्र तिवारी की पत्नी सीमा देवी ने आरोप लगाया है कि दो अप्रैल की रात्रि अपने परिवार के साथ दरवाजे पर बैठी थी तभी मेरे पट्टीदार मिथिलेश तिवारी ने मुझे बुलाया, जब उनसे मिलकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में मेरे पड़ोसी मनोज तिवारी, सन्नी कुमार, शिवम सहित पांच लोगों ने रास्ते में घेर कर गाली गलौज एवं मारपीट कर घायल कर दिया तथा गले से सोने की सिकड़ी छीन ली।

वहीं दूसरे पक्ष के जानकी नगर निवासी शिवनाथ तिवारी के पुत्र मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि दो अप्रैल में मेरे पट्टीदार धर्मेंद्र तिवारी, सीमा देवी, ज्योति कुमारी, विशाल कुमार सहित चार लोगों ने मेरे घर पर पहुंच मुझे मारपीट कर घायल दिए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026