परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करचोलियां निवासी राजेश राम की पत्नी नैना कुंवर ने थाने में आवेदन देकर गांव के आधा दर्जन लोगों को सेमल का हरा पेड़ काटने का आरोप लगाया है। इस मामले में गुलाब राम, सीताराम, शांति देवी, कविता देवी सहित छह को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि सोमवार को वे सभी लोग मेरे जमीन में लगे हरा सेमल का पेड़ काट रहे थे।
जब इसका विरोध किया तो वे सभी लोग जान से मारने की नीयत से गला दबा दिए तथा सोने का चेन, कानबाली, पायल की भी चोरी कर ली। मेरे द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लाेग पहुंच मामले को शांत कराए तथा मेरा इलाज स्थानीय अस्पताल में कराए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…