परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना गांव में अज्ञात चोरों ने बगीचे की गई घेराबंदी तार को काट लिया। इस संबंध में बिठुना निवासी दुर्योधन सिंह ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मेरे पट्टीदार चंदन कुमार, मुकेश कुमार तथा जमीन में मनरेगा योजना के तहत सरकारी पौधा लगाया गया है.
जिसे लोहा के एंगल देकर कटीले तार से घेराबंदी कराई गई थी। उसे चोरों ने 12 फरवरी की रात काट ली। घटना की जानकारी 13 फरवरी की सुबह हुई। उन्होंने चोरी गई तार की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…