परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसावं बीन टोलिया में जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया. घटना 27 जून की दोपहर की बताई जाती है. मामले में पीड़ित महिला व बसावं बीन टोलिया के रामनरेश राय की पत्नी मंजू देवी के बयान पर सोमवार को कांड संख्या 274/21 दर्ज की गई है.
बयान में कहा गया है की 27 जून की दोपहर अपने घर पर थी. तभी घर से 50 मीटर पूरब स्थित मेरे जमीन पर गाली-गलौज करते हुए गांव के ही पप्पू राय, शैलेश राय समेत 10 लोग पहुंचे व तलवार, फरसा, रॉड आदि लहराते हुए हमला कर दिया. साथ ही गले से सोने की सिकड़ी भी छीन लिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…