परवेज अख्तर/सिवान: एनएच-227ए पर सिसई व शहरकोला के बीच सोमवार की देर शाम ट्रक व बाइक की टक्कर में घायल हुए बाइक चालक की मौत मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है. मृतक के भाई व सारण के मशरख तख्त निवासी पंकज कुमार साह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरा छोटा भाई धनेश कुमार अपने मित्र महेंद्र कुमार के साथ सोमवार की देर शाम सीवान से बाइक पर सवार होकर मशरक लौट रहा था.
तभी सिसई व शहरकोला के बीच विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की अनियंत्रित अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया व मौके से अंधेरे का फायदा उठा ट्रक समेत फरार हो गया. दुर्घटना में मेरा भाई व उसका दोस्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उन्हें बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये. जहां गंभीर स्थिति को देख चिकित्सको ने दोनों को रेफर कर दिया. उसके बाद सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही मेरे भाई धनेश ने दम तोड़ दिया था. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात ट्रक व उसके चालक की पहचान में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…