बसंतपुर: मारपीट के मामले दोनों पक्षों ने कराई प्राथमिकी, आठ नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना गांव में आठ मार्च को आपसी विवाद में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस मामले में कुछ आठ लोगों को नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार बिठुना निवासी महाशय सिंह के पुत्र विनोद सिंह ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आठ मार्च की रात्रि करीब नौ बजे पिताजी के लिए दवा खरीदने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में गांव के ही राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम सिंह सहित पांच लोग मुझे घेर कर पिस्टल दिखाकर मारपीट की तथा दवा की पर्ची, एक हजार रुपये तथा मोबाइल छीन ली।

वहीं दूसरे पक्ष के मोहन सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आठ मार्च को गांव के विनोद सिंह तथा दो अज्ञात शराब के नशे में हाथ में कट्टा लहराते हुए दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर मेरे भतीजा पुनीत कुमार की पिटाई करने लगे तथा मेरे गल से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026