बसंतपुर: डा. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने डा. भीमराव आंबेडकर के आदमकद प्रतिमा का शिलान्यास किया। इसके पूर्व उन्होंने डा. आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। लोगों ने उन्हें शाल देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर वक्ताओं ने बसंतपुर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की उपलब्धि पर चर्चा की।

इस दौरान डा. आंबेडकर को एक दूरदर्शी बताते हुए उनके सिद्धांतों को पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिभुवन राम तथा मंच संचालन पूर्व मुखिया प्रभुनाथ शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, डा. अशोक कुमार, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, संदेश महतो, अधिवक्ता मुकेश कुमार सुमन, प्रधानाध्यापिका उर्मिला, देवीलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026