परवेज़ अख्तर/सिवान: बसंतपुर में पटना के हृदय व मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन के पटना हेल्थ केअर क्लिनिक का उद्घाटन गुरुवार को सरपंच संघ की अध्यक्षा अनारकली देवी ने फीता काट कर किया. उसके बाद क्लिनिक परिसर में फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया. जिसमे क्षेत्र के सौ से ज्यादा मरीजों का मुफ्त इलाज कर उचित परामर्श दिया गया. हेल्थ कैम्प में बेहतर इलाज के बाद मरीज डॉक्टर के परामर्श से संतुष्ट दिखे. ऐसे क्लिनिक के बसंतपुर में संचालित होने से अब क्षेत्र के लोगों को हृदय व मधुमेह संबंधी परेशानी के लिए दूसरे जगहों पर नही जाना पड़ेगा. पीड़ित मरीज बड़े ही आसानी व सहूलियत के साथ इस क्लिनिक में अपना समुचित इलाज करा सकेंगे. मौके पर रविन्द्र सिंह, हनीफ अंसारी, पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, सत्येंद्र राम, पूर्व जिला पार्षद अवधकिशोर सिंह, अमिताभ सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, रामाशंकर सिंह, कमलेश कुमार, मुजफ्फर हुसैन, मुस्ताक आलम आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…