बसंतपुर: वैशाली को हरा गोपालगंज की टीम फाइनल में पहुंची

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय खेल मैदान में चल रहे अटल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच वैशाली इलेवन बनाम प्रिंस इलेवन गोपालगंज टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टास जीतकर गोपालगंज की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी वैशाली की टीम ने 18 ओवर में 174 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह गोपालगंज की टीम 57 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई।

गोपालगंज टीम के मोनू सिंह ने 73 रन बनाई, इसलिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक सह जिला मंत्री रंजीत प्रसाद, संतोष कुमार उर्फ कनवर लाल, कृष्णा प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, अंपायर किंशु सिंह व राजेश राय, उद्घोषक धनंजय जेडी व प्रियांशु श्रीवास्तव, स्कोरर सचिन सिंह, सुजीत सिंह राजपूत, ई. अजीत कुमार, रोहित शर्मा, रिजवान अहमद समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024