परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कबीर कुंज में मंगलवार को महंत अनुपम दास के सौजन्य से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 506 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवा एवं परामर्श दिए गए। शिविर का शुभारंभ के बाद दूर-दराज से आने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद मरीजों का वजन, बीपी, शुगर आदि की नि:शुल्क जांच कर दवा एवं उचित परामर्श दिए गए।
निदेशक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में दिल्ली एम्स के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक कुमार, फिजिशियन डा. सतीश कुमार सिंह द्वारा बारी-बारी से सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच टीम में त्रिपुरारी ओझा, सुदिष्ट ठाकुर, रमण राजपूत, ब्रजेश कुमार, रुद्र कुमार आदि शामिल थे। शिविर के सफल संचालन में स्थानीय लोगों का भी सहयोग सराहनीय रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…