बसंतपुर: स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले केबसंतपुर जिले में छठे चरण के तहत 25 मई को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार से नामांकन शुरू हो गया। वहीं शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम जिला प्रशासना द्वारा किया जा रहा है तथा उन्हें वोट के महत्व को भी बताया जा रहा है। इस क्रम में बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाल मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को मतदाता के महत्व को समझाया।

मतदाता जागरुकता रैली प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रविरंजन नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र से आरंभ होकर एनएच 227 ए से होकर शांति मोड़, सिपाह , नगौली, यादव मोड़, पुरानी बाजार, थाना रोड, सब्जी मंडी, ब्लाक कालोनी होते हुए स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि हम सभी को अपने दायित्वों को पूरा करने के आगे आना चाहिए। इस मौके पर डा. निशांत कुमार, डा. मो. सेराजुल हक, डा. अजय कुमार सिंह, कमलेश्वर सिंह, साकेत कुमार, चंदन कुमार, ललन यादव, विनोद कुमार सिंह, सुषमा कुमारी, वंदना कुमारी समेत अन्य एएनएम व कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026