बसंतपुर: मारपीट व चाकूबाजी मामले में दोनों पक्ष ने कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव में 16 अगस्त को हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें एक पक्ष के मो. नजीर मियां की पत्नी जुबैदा खातून ने आरोप लगाया है कि गांव के जुबैर आलम, परवेज आलम सहित तीन अज्ञात लोग में मेरे दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज करने व मारपीट कर घायल करने एवं गले से सोने की चेन छीन लिए तथा घर में घुसकर पायल तथा 10 हजार रुपये छीन लिए और मेरे पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्तौल लहराते फरार हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के जुबैर आलम की पत्नी शाजिया रोशन ने आरोप लगाया है कि मैं अपने बरामदे में बैठी थी तभी रइस आलम गाली गलौज करने लगे। जब मेरे पति विरोध किए तो शमशेर आलम एवं रईस आलम दोनों ने लाठी-डंडा व चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026