बसंतपुर: जदयू कार्यसमिति की बैठक में राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में गुरुवार की शाम जदयू कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बनी मोदी सरकार के नौ साल में कार्य सिर्फ मौखिक और दिखावटी रूप में हुआ है। गरीब गरीब होते जा रहे हैं और पूंजीपति धनवान होते जा रहे हैं आजादी के बाद से 67 साल में 14 प्रधानमंत्रियों ने मिलकर कुल 55 लाख करोड़ रुपये का विदेशी कर्ज लिया था.

वहीं मोदी ने अपने 09 नौ वर्षों के कार्यकाल में अकेले 85 लाख करोड़ रुपये का विदेशी कर्ज लिया है, फिर भी भाजपा के लोग नरेंद्र मोदी को विश्व गुरु बता रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने युवा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर जहां युवाओं को हुनरमंद बनाया, वहीं योजना चलाकर बेरोजगारों को रोजगार एवं नौकरी दिलाने में मदद की। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रमोद पटेल, राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, पार्टी नेता संदेश महतो, डा. आशुतोष कुमार सिंह, आजाद खान, कृष्णा कुमार, अंकुर कुमार तिवारी समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026