परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर स्थित आरकेके कालेज परिसर में मंगलवार को जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार नीरज ने फीता काटकर जीविका पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवीका द्वारा संचालित इस सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र एक अच्छी पहल है। इसमें पाठ्यपुस्तक डिजिटल लाइब्रेरी के अलावा सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। वहीं जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि पुस्तकालय शिक्षा जगत में महिलाओं के पिछड़ेपन को दूर करने में मददगार साबित होगी।

दीदियों द्वारा चलने वाली यह जीविका संस्था समाज की पिछली महिलाओं को सशक्त बनाने में काफी सहयोग करती है। हमें चाहिए कि उनकी हर संभव मदद करें। इसमें पीढ़ीगत गरीबी के दुश्चक्र को तोड़ने का शिक्षा एक अचूक साधन है। इस दिशा में जीविका दौरा इस केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसमें भौतिक व डिजिटल पुस्तकालय सेवाएं प्रमुख हैं। इस मौके पर सामाजिक विकास प्रबंधक क्षेत्रीय समन्वयक विजय प्रताप, सुनील कुमार, दीपक कुमार, अमरेंद्र कुमार, आनंदी देवी व रजनी कुमारी सहित अन्य जीविका दीदी आदि मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024