परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में बुधवार को आत्मा के सौजन्य से खरीफ महाअभियान के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव ने की। इस दौरान किसानों को खरीफ की खेती तकनीकी से करने जानकारी दी गई। साथ ही कृषि पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी गई।
पदाधिकारियों ने किसानों को तीब्र बीज विस्तार, बीज ग्राम योजना तथा इससे संबंधित अन्य जानकारियां दी। साथ ही खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य, बीज अनुदान तथा उत्पादन संबंधित जानकारियां दी गई। इस मौके पर बीडीओ रज्जन लाल निगम, उप प्रमुख प्रतिनिधि मेघनाथ पासवान, कृषि पदाधिकारी अजय झा अजेय, आत्मा अध्यक्ष अशोक सिंह, पशुपालन पदाधिकारी डा. प्रियरंजन, बीसीओ मृत्युंजय तिवारी, तकनीकी सहायक मो. आरिफ समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…