बसंतपुर: जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के सूर्यपुरा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ रोचना माद्री, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सीओ सुनील कुमार, मुखिया शांति देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे यही जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने सात निश्चय योजना की विस्तृत जानकारी दी।

इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया तथा इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डा. कुमार रविरंजन के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कई लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए। इस मौके पर पूर्व मुखिया रामपारस राय, सरपंच उमरावती देवी,बृजकिशोर राय, विजय कुशवाहा, रामसूरत राय, अख्तर हुसैन, अमित कुमार, शंभू राम, कलामुद्दीन मियां समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026