बसंतपुर: बैठक में प्रधानाध्यापकों की एल्बेंडाजोल की खुराक देने की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में 23 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता पर चर्चा की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी विद्यालयों के छात्र- छात्राओं सहित शिक्षक को भी एल्डबेंडाजोल की खुराक देने पर विस्तृत जानकारी दी। एल्बेंडाजोल के डीसी मुकुंद कुमार ने कहा कि एक से दो साल के बच्चों को एल्बेंडोजोल टेबलेट की हाफ गोली चूर्ण कर दी जानी है तथा तीन साल से लेकर 19 साल के सभी बच्चों को एक गोली दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को दवा खिलाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। जैसे बच्चे खाना खाएं है या नहीं, पहले से बीमार बच्चे को दवा नहीं देना है, या कोई बच्चा घर से आज दवा खा कर आए हों तो उसको भी खुराक नहीं देनी है। बीईओ ने बताया कि अगर कोई बच्चा 23 सितंबर को खुराक लेने से छूट जाए उस बच्चे को मापअप दिवस 27 सितंबर को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह, हृदयानंद सिंह, संजय राम, कुमुद सिंह, पुष्पा कुमारी, रेणु कुमारी, मकसूद आलम, शिवकुमार तिवारी, अमजद आलम,आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026