परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली व मोलनापुर पंचायत में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार कन्हौली में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेश कांत सिंह ने उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा कि मोदी सरकार की गारंटी, लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत योजना का लाभ मिल सके यही हमारा मूल संकल्प हैं।
इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम फसल बीमा योजना, मत्स्य संपदा योजना, पीएम आवास योजना, पीएम किसान निधि, पीएम विश्वकर्मा योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जीविका सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी लोगों को दिखाया गया। मौके पर कार्यक्रम में बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, मुखिया रंजीत प्रसाद, संजीव कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अमर शर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…