परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर में रविवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोलनापुर निवासी शत्रुघ्न महतो के पुत्र वारिश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वारिश कुमार रविवार की शाम अपने दरवाजे के पास था।
तभी उस रास्ते से तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया और ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। स्वजन मासूम को इलाज के लिए सिवान ले जा रहे थे तभी रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। स्वजन शव लेकर मोलनापुर आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मोलनापुर पहुंच स्वजनों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…