बसंतपुर: चोरी के आरोप में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर थाने की टीम ने मुड़ा गांव में छापेमारी कर हार्डवेयर दुकान में चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिया गया आरोपित मुड़ा निवासी बताया जाता है। ज्ञात हो कि एक फरवरी की रात मुख्यालय में भरत मार्केट स्थित छठी लाल प्रसाद के बोलबम हार्डवेयर की दुकान में प्रवेश चोरों ने दुकान से तीन चांदी का सिक्का एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी।

इस दौरान दुकान में लगे सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुड़ा गांव में छापेमारी कर चोरी के आरोप में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी तथा उसकी निशानदेही पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। समाचार प्रेषण तक पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम बताने से परहेज करती रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026