परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में सप्तमी पूजा की पूर्व संध्या शनिवार को हाथी-घोड़े बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य पंडित शिव मंगल मिश्र के नेतृत्व में कलश पूजा स्थल से चलकर थाना रोड, पुरानी बाजार, शांति मोड़, महाराजगंज रोड होते हुए एनएच 227 स्थित धमई नदी पुल के पास पहुंच जलभरी की और पुन: पूजा स्थल पर पहुंची।
मौके पर भक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष महेश प्रसाद, उपाध्यक्ष उत्तम प्रसाद, सचिव वीरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, मुन्ना प्रसाद, सुरेश सिंह, कन्हैया प्रसाद, किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…