परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के खोरीपाकड़ डुगुरिया बाबा के समीप नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को कलश स्थापना को लेकर आचार्य पंडित जटाशंकर पांडेय के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पूजा स्थल से आरंभ होकर एनएच 331 होते हुए मलमलिया, बसंतपुर होते हुए कोड़र स्थित धमई नदी पुल के समीप पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण से जल भरा गया।
जल भरने के बाद कलश यात्रा पुन: पूजा स्थल पहुंची। कलश यात्रा पहुंचते ही कलश स्थापना शुरू हो गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जयकार एवं भक्तिगीतों से वातावरण गूंज उठा। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया गया था। यजमान के रूप में ददन तिवारी पुजारी के पद पर थे। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…