बसंतपुर: उद्घाटन मैच में कटेया की टीम 46 रन से विजयी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के हरायपुर खेल मैदान में रविवार को आयोजक आदित्य कुमार सिंह की देखरेख में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मैच का उद्धाटन मुख्य अतिथि जाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, हिंदू युवा वाहिनी नेता धर्मवीर सिंह और बसंतपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच गोपालगंज के कटेया बनाम सारण के मढ़ौरा टीम के बीच खेला गया। इसमें कटेया की टीम 46 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश की। टास जीतकर कटेया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 198 रन बनाई।

जवाब में खेलने उतरी मढ़ौरा की टीम 152 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार कटेया की टीम 46 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता व उप विजेता टीम को कापी, कलम, दीवाल घड़ी आदि देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के आयोजक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बसंतपुर और लकड़ी नबीगंज टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, रामायण सिंह, प्रभुनाथ शर्मा, संत रामाश्रय दास, मणिकांत मिश्रा, अमित सिंह, वरीय शिक्षक जेके सिंह, संत राजेश पांडेय, दिलीप राम, महेश सिंह राणा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026