परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करही खुर्द में सैकड़ों वर्ष से बसे एक महादलित परिवार को दबंगों ने जमकर पीटा। पीड़ित जीमदार बांसफोर का कहना है कि उनके घर के बगल में एक व्यक्ति जमीन खरीदकर घर बना लिया है तथा अछूत जाति का होना कहकर वहां से भाग जाने का दबाव दे रहा है।
दबंग के गलत कार्यों का विरोध करने पर उसे एवं उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। परंतु पीड़ित का कहना है कि अभी तक पुलिस ने घटना को लेकर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…