बसंतपुर: आपसी विवाद में विवाहिता की गला दबाकर की हत्या

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजापुर मलाई टोला ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए डेड बॉडी को फंदे से लटका दिया. मृतिका का नाम शशि माला देवी जो राजापुर मलाई टोला निवासी जितेंद्र साहनी की पत्नी थी . घटना के संबंध में गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र सलेमपुर निवासी मृतका के भाई मनु साहनी ने बताया कि सोमवार के दिन में गांव के लोगों ने सूचना दिया कि उसकी बहन की हत्या करके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं. उसने बताया कि जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने उसके डेड बॉडी को फंदे से लटका कर सत्य को मिटाने का प्रयास किया है.

उसने बताया कि इसकी सूचना उसने स्थानीय थाने को दिया तो पुलिस ने आकर मामले की जांच की तथा डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उसने बताया कि पिछले साल 2022 में 7 जून को उसकी बहन की शादी जितेंद्र के सहनी के साथ हुई थी. उसने बताया कि घरेलू आपसी विवाद में उसकी बहन की सास, ससु एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मारपीट करने करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया है तथा घर छोड़कर फरार हो गए हैं. उसने बताया कि उसके बहन की डेड बॉडी पर कई जख्म के निशान दिखाई दे रहे थे. उसने यह भी बताया कि घटना के समय उसका बहनोई घर पर नहीं था. वह नई दिल्ली में नौकरी करता है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026