परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में मंगलवार की देर शाम प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में जिला मुख्यालय स्थित ग्रैंड मौर्या होटल में 16 अक्टूबर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद के बसंतपुर गांधी आश्रम में पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर ड्रेस कोड अनिर्वाय होगा।
बैठक के मुख्य अतिथि संघ के जिला सचिव शिवजी प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष एजाज अली सिद्दीकी, लक्ष्मण सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, रामनरेश सिंह, बरकत अंसारी, श्याम प्रकाश पांडेय, नितिन कुमार, वासुदेव राय, शंकर ठाकुर, रामेश्वर सिंह, तौकीर अंजुम, पिंटू प्रसाद, बिनोद कुमार समेत बसंतपुर, भगवानपुर हाट, गोरेयाकोठी तथा लकड़ी नवीगंज के प्राइवेट स्कूलों के अध्यक्ष, सचिव तथा संचालकों ने भाग लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…