बसंतपुर: विधायक ने किया पांच सड़कों का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान :  बसंतपुर स्थानीय विधायक देवेशकांत सिंह ने शनिवार को दुधरा गांव में 5 करोड़ 29 लाख 76 हजार की लागत से बने 21.30 किलोमीटर की पांच सड़कों का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। जनता ने जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी सड़कें चकाचक होंगी। इसके साथ अन्य विकास होगा। इस दौरान उन्होंने छितौली से दुधरा, हरपुर बाजार से हरपुर गांव, लधी से चांदपुर, पंचपकड़िया से डुमरा गोदाम एवं सैदपुर से चाचोपाली सड़क का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय गिरि ने की। इस मौके पर प्रमोद कुमार तिवारी, मुखिया संचय भारद्वाज, सोनू कुमार सिंह, कनीय अभियंता मनीष कुमार, देवेंद्र गिरि, जिला मंत्री लीलावती देवी, कमलावती देवी, नीलू सिंह, राजेंद्र सिंह, अनुज सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मिथिलेश प्रसाद, जनार्दन सिंह, मनोज मिश्रा, जिम्मी सिंह, जिला पार्षद नीरज गुप्ता, श्याम किशोर तिवारी, अखिलानंद सिंह, प्रकाश सिंह, प्रकाश तिवारी, राजनारायण सिंह, आद्या पांडेय, मुखिया मुन्ना राम, जगमोहन तिवारी, करण सिंह राजपूत, विवेक सिंह, मुकुल रंजीत, उपेंद्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह, आशुतोष सिंह, उपेंद्र सिंह, फिरोज खां समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026