बसंतपुर: विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास व एक का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर विधायक देवेशकांत सिंह ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निर्मित होने वाले दो पीसीसी सड़क का शिलान्यास तथा एक सड़क का उद्घाटन किया। शिलान्यास के बाद समरदह में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने अपने द्वारा किए गए कार्य की उपलब्धियों को गिनाया। विधायक ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने मुझमें विश्वास जताया है मैं उनके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। हर क्षेत्र में विकास के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का काम करूंगा। क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सड़क विकास का वाहक होती है इससे हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुगमतापूर्वक अपनी यात्रा कर लेते हैं। विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह ने बताया कि तीन पंचायत के अलग -अलग गांवों में निर्मित होने वाली दो पीसीसी सड़क एवं एक निर्मित सड़क पर कुल 20 लाख 99 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, जिला मंत्री रंजीत प्रसाद, विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, श्याम किशोर तिवारी, रामेश्वर मांझी, मुखिया प्रतिनिधि संजीव सिंह, अमर शर्मा, संदेश महतो, संतोष सिंह, मेघनाथ मांझी, राजेश्वर सिंह, श्रीराम सिंह आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024