बसंतपुर: विधायक ने किया 58 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सीवान: बसंतपुर विधायक देवशकांत सिंह ने गुरुवार को शहरकोला बाजार से नकरी टोला तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सड़क ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित पक्की सड़क शहरकोला बाजार से नगरी टोला तक एक किलोमीटर लंबी होगी। इस सड़क का निर्माण 58 लाख की लागत से होगा। सड़क बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। इस मौके पर विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र अपने द्वारा कराए गए विकास कार्य व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र का विकास ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है। सड़कें विकास की वाहक होती हैं, दो प्रखंडों को जोड़ने वाली इन दोनों सड़कों का निर्माण हो जाने के बाद जिला मुख्यालय जाने में आमजनों को काफी सहूलियत होगी। कीचड़ व जल जमाव से निजात मिलेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, अमित कुमार, मुखिया रंजीत प्रसाद, नाजीर अंसारी, संजय पांडेय, उपेंद्र साह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024