परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी के भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने रविवार को सेवा ही संगठन के तहत नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के सात वर्ष पूरा होने पर गोरेयाकोठी पंचायत भवन व दुधरा में चल रहे कम्युनिटी किचेन पर पहुंच कर भोजन करने पहुंचे सैकड़ों असहाय, निःशक्त व गरीब लोगों के बीच मास्क व साबुन का वितरण किया. विधायक श्री सिंह ने कहा की केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में चल रही सरकार ने सात वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है. सात वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने पर गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के 42 पंचायतों में मास्क का वितरण पार्टी के कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा शुरू किया गया है.
उन्होंने करोना काल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की एनडीए सरकार को लोगो की सेवा के लिए समर्पित बताते हुए कहा की मेरा प्रयास है़ कि क्षेत्र में कोई भी परिवार भूखा ना रहे, इसके लिए लगातार प्रयासरत हूं. मौके पर गोरेयाकोठी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार गिरी, प्रमोद कुमार तिवारी, सोनू कुमार सिंह, कुबेर प्रसाद, रतन लाल चौधरी, प्रशांत चौधरी, अंकज कुमार, अभिषेक पराशर, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…