बसंतपुर: बैठक में मनरेगा पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को प्रोग्राम पदाधिकारी रज्जन लाल निगम ने तकनीकी सहायक, पंचायत तकनीकी सहायक, पंचायत रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में मनरेगा पदाधिकारी ने बताया कि विभाग के दिशा निर्देश तथा लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं करने वाले पंचायत रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी, लेकिन स्पष्टीकरण नहीं उपलब्ध कराई गई थी, उनका वेतन स्थगित तथा एक दिन का वेतन कटौती की प्रक्रिया चलाई जा रही है।

बसांव, राजापुर, सूर्यपुरा तथा सरेयां श्रीकांत पंचायतों के पीआरएस की प्रगति संतोषप्रद नहीं है। पौधारोपण के बाद जीवित पौधों की संख्या 80 फीसदी से ज्यादा होनी चाहिए, एससी/एसटी महिला लेबर को नियमानुसार काम नहीं दिया गया। अगली बैठक तक सभी को मौका दिया गया कि अविलंब प्रगति लाना सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी और सेवा समाप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026