परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय खेल मैदान में चल रहे डा. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में का सेमीफाइनल गुरुवार को मोतिहारी बनाम मुजफ्फरपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें मोतिहारी की टीम पांच विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई जिसका सिवान टीम के साथ फाइनल होगा। आरंभ में पूर्व सांसद ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टास करा खेल का शुभारंभ कराया।
टास जीतकर मुजफ्फरपुर टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी मोतिहारी की टीम 19.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत ली। इस मौके पर डा. नसीम अख्तर, मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह, रंजीत प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, सुजीत सिंह समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…