बसंतपुर: सांसद ने बैठक कर राज्यपाल के कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में सोमवार की शाम सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आठ अक्टूबर को सारण के जलालपुर के समीप विशुनपुरा शिवालय के समीप राज्यपाल के कार्यक्रम को सफल बनाने को ले विचार विमर्श किया। इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जलालपुर के विशुनपुरा शिवालय परिसर में भारत पेट्रोलियम द्वारा किसान भवन का निर्माण कराया गया है इसका उद्घाटन आठ अक्टूबर को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, खेती के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले किसान आदि को सम्मानित किए जाएंगे। साथ ही सांसद ने पटना में पांच अक्टूबर को भाजपा नेता कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह में भी अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया। मौके पर सांसद ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री रंजीत प्रसाद, प्रमोद रंजन, नवल सिंह, अमरनाथ शर्मा, नन्हें ठाकुर, प्रमोद कुमार तिवारी, श्रीराम सिंह, संजय पांडेय, ताहिर हुसैन आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024