बसंतपुर: हार्ट-अटैक से हुई भाजपा नेता की मौत पर सांसद ने जताया शोक

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय से सटे गांव सिपाह टोला निवासी व भाजपा के वरीय नेता नवलकिशोर सिंह का निधन बुधवार की दोपहर हार्ट-अटैक से हो गया. मिलनसार स्वभाव के धनी स्व. सिंह की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई. सूचना मिलने पर परिचितों व शुभचिन्तकों का तांता मृतक के दरवाजे पर जुट गया. स्व. सिंह आरएसएस व पंडित दीनदयाल उपाध्याय संगठन से जुड़े थे.

पिछले कुछ महीनों से वे हार्ट व शुगर संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे. साथ ही कुछ दिन पहले ही उनका किसी बीमारी का ऑपरेशन भी हुआ था. बुधवार की दोपहर वे शौचालय गए. जहां उनकी हार्ट-अटैक से मौत हो गई. भाजपा नेता की मौत की खबर सुन स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही सांसद ने शोक-संतप्त परिवार को दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026