परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव के समीप मंगलवार की रात ईंख लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई जबकि उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र बलथरा निवासी उदय राम के रूप में हुई है जबकि घायलों में मुन्ना ठाकुर तथा बुलेट राम शामिल हैं। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि उदय राम, मुन्ना राम तथा बुलेट राम एक ही बाइक पर सवार होकर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में बरात में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बैकुंठपुर के बामो गांव के समीप ईंख लदा ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इससे उदय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार मुन्ना राम व बुलेट राम घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बैकुंठपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घायलों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराई तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन बुधवार को शव लेकर गांव पहुंचे जहां स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। वहीं दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। स्वजन घायलों को लेकर पटना चले गए हैं जहां दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक उदय राम दो पुत्री तथा एक पुत्र है। मुन्ना ठाकुर को भी पुत्र-पुत्री समेत चार बच्चे हैं जबकि बुलेट राम अविवाहित है।
—
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…