बसंतपुर: चिकित्सक पर हमला के विरोध में ओपीडी चौथे दिन भी ठप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक डा. अजीत कुमार पर हमले के विरोध में शनिवार को भी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी सेवाएं बाधित रहीं। सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी आरोपितों की गिरफ्तारी एवं अपनी सुरक्षा की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान इलाज कराने आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।

चिकित्सक व कर्मियों का कहना था कि जब तक आराेपितोंं की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है स्वास्थ्य सेवा चालू नहीं होगी। ज्ञात हो कि 13 अगस्त की शाम बसंतपुर जिला पार्षद रेणु यादव तथा उनके समर्थकों द्वारा चिकित्सक डा. अजीत कुमार से गाली गलौज, 1500 रुपये छीनने व मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में चिकित्सक अजीत कुमार ने थाना में आवेदन देकर जिला पार्षद रेणु यादव समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इस घटना के विरोध में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी बुधवार से स्वास्थ्य सेवा बाधित कर दिए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026