बसंतपुर: शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य विजय शकर पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कक्षा 9 से 12 वीं तक पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने भाग लिया । इसका मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं की विद्यालय में 75 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करना था। इसके आलावे साफ सफाई, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, असमय विद्यालय में आना, सहित कई मुद्दों पर छात्र- छात्राओं तथा अभिभावकों से चर्चा की गई, तथा उनसे सुझाव भी लिए गए।

समय-समय पर अभिभावकों से सुझाव तथा विद्यालय के गतिविधियों पर नजर रखने की अपेक्षा की गई। गोष्ठी का संचालन गौरव उपाध्याय ने किया। मौके पर शिक्षक कमलेश कुमार गुप्ता, कृष्ण कांत तिवारी, सुधीर कुमार, सुषमा कुमारी, रागिनी कुमारी, रीना सिंह ब्रजेश कुमार, विजय कुमार, आशिफ नवाज विजय कुमार सिंह जयप्रकाश राम आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026