परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के बसांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। बताया जाता है कि बसांव उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा को 15 मई को शहरकोला बाजार स्थित शाखा में करने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण बैंक शाखा के समीप पहुंच गए तथा विरोध प्रदर्शन करने लगे।
इसमें जीविका संगठन के सभी सदस्य एवं आम खाताधारियों द्वारा बैंक शाखा का घेराव कर स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में एक बैंककर्मी ने बताया कि यह वरीय पदाधिकारियों का आदेश है। इससे हमलोग क्या कर सकते हैं। इस मौके पर जीविका दीदी सविता देवी, ममता कुमारी, जयमाला, सुनीता, पीयूष श्रीवास्तव, राजू कुमार साह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…