परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के सरेया श्रीकांत पंचायत अंतर्गत शामपुर गांव में जिला परिषद योजना से चयनित सड़क निर्माण में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है। प्राक्कलन व गुणवत्ता को ताक पर रखकर बेहद घटिया काम कराया गया है। इससे सड़क की स्थिति कम दिनों में ही दिखने लगी है। सड़क में कई जगह दरार आ गई है। लोगों का आरोप है कि संवेदक द्वारा विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया कार्य कराया गया है। इसकी शिकायत किए जाने पर विभागीय अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
इससे सड़क निर्माण कराने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। लोगों ने सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच जिलास्तरीय पदाधिकारियों की टीम गठित कर कराने व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का यह भी कहना है कि सरकार सड़क निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। गुणवत्ता एवं प्राक्कलन के अनुसार काम कराने का सख्त निर्देश है। इसके बावजूद निचले स्तर पर मिलीभगत किया जाना क्षोभ का विषय है। भाजपा के राजेंद्र तिवारी, त्रिभुवन राम, कपिंद्र तिवारी, प्रेम शंकर प्रसाद, रणजीत सिंह, मैनेजर तिवारी, विनोद तिवारी ने इस संदर्भ में टीम गठित करने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…