बसंतपुर: 21.62 लाख की राशि घपला करने के विरुद्ध पंचायत सचिव ने तीन के विरुद्ध कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में विभिन्न योजनाओं की राशि उठाकर कार्य नहीं कराने या अधूरा कराकर छोड़ देने के मामले में पंचायत सचिव रिजवानुल हक ने वार्ड सदस्य विश्वनाथ राय, वार्ड सचिव लालदेव राय एवं जयप्रकाश राय के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। ज्ञात हो कि बीडीओ रज्जन लाल निगम द्वारा 24 नवंबर को वार्ड संख्या 14 में जांच के दौरान पाया गया था कि योजनाओं की राशि की निकासी कर कार्य प्रारंभ नहीं कर राशि की गबन कर लिया गया है। हर घर नल जल योजना में 14,39, 500 रुपये की निकासी कर कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। कार्य मात्र तीन लाख 75 हजार का ही कराया गया है। इसमें 19 लाख 64 हजार 500 रुपये की वसूली करनी है।

बीडीओ ने यह भी बताया कि सहोदर राय के घर से लेकर हरिजन टोली होते हुए विद्यार्थी राम के घर तक नाला निर्माण तथा सोखता का निर्माण नहीं कराया गया। इसमें छह लाख 98 हजार रुपये की वसूली करनी है। साथ ही शिव मंदिर से बच्चा राय के घर तक नाली तथा सोखता निर्माण कराना था जो नहीं कराया गया। इसमें चार लाख रुपये की वसूल करनी है। तीनों योजनाओं को मिलाकर 21 लाख 62 हजार 500 रुपये वसूली करनी है। विदित हो कि वार्ड संख्या 14 में ली गई सभी योजनाओं की जांच बीडीओ द्वारा की गई थी। इस घपले की शिकायत तत्कालीन वार्ड सदस्य सह उप मुखिया विनोद कुमार यादव द्वारा मुख्य मंत्री के कार्यालय में किया गया था। उसी के आलोक में जांच में घपला उजागर हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026