परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय के एक व्यक्ति की मठिया गांव स्थित जमीन में रविवार को मठिया के ही कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री कराने की सूचना पर पहुंचे सगे भाइयों के साथ मारपीट की गई. मामले में पीड़ित व बसंतपुर निवासी उमेश प्रसाद के बयान पर रविवार को कांड संख्या 176/21 दर्ज की गई है. जिसमें कहा गया है कि मठिया गांव स्थित मेरे जमीन में मठिया के पिंटू तिवारी, रविन्द्र शर्मा, चनेश्वर शर्मा समेत ग्यारह लोगों द्वारा बाउंड्री कराए जाने की सूचना पर मैं अपने भाई तारकेश्वर प्रसाद के साथ रविवार को पहुंचा व बाउंड्री करने से मना किया तो लोहे के रॉड से मार कर मेरा सर फोड़ दिया गया. बचाने आये बड़े भाई तारकेश्वर प्रसाद को भी मारपीट कर अधमरा कर दिया गया. साथ ही दर्ज प्राथमिकी में गले से चेन व पॉकेट से पैसे निकाल लेने के साथ डिस्कवर बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…