परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को जाम लगने से लोग हलकान रहे। जाम पूर्वाह्न 10 बजे से करीब 11.30 बजे तक रहा। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने आने वाले तथा लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को जाम से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण घंटों वाहन रेंगते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार बसंतपुर में सब्जी मंडी सबसे संवेदनशील जगह बन गया है, लेकिन प्रशासन मौन धारण किए हुए है।
प्रशासन द्वारा जाम से निजात दिलाने के लिए एक चौकीदार तक की तैनाती नहीं की गई थी। इन दिनों शादी विवाह के मौसम में बाजार में खरीदारी के लिए दूर-दूर से लोगों को आना-जाना लगा हुआ है। वहीं दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण करने तथा वाहन संचालकों द्वारा यत्र-तत्र वाहन खड़ी करने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस कारण बाजार और मुख्यालय की मुख्य सड़क पर जाम का नजारा आम हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…