परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर थाने में तैनात एएसआई शैलेन्द्र कुमार राय ने प्राप्त सूचना के आधार पर बगाही गांव में छापेमारी कर रविवार की शाम 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब धंधेबाज बगाही का ही जनार्दन बैठा का पुत्र रंजीत बैठा बताया जाता है.
मामले में एएसआई शैलेन्द्र कुमार राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब धंधेबाज रंजीत बैठा को सोमवार को जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. किसी भी सूरत में थानाक्षेत्र के अंदर शराब के अवैध कारोबार को फैलने नही दिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…