बसंतपुर: स्वर्ण व्यवसायी पर गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय के पुरानी बाजार के ज्योति ज्वेलर्स के मालिक व बसंतपुर की पूर्व प्रखंड प्रमुख रेणु देवी के पति मुंगालाल प्रसाद पर शनिवार की देर शाम ताबड़तोड़ गोली चलाने वाले बाइक सवार अपराधियों की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है. गोली लगने से घायल हुए व्यवसायी के पटना रेफर होने के बाद शुक्रवार की देर शाम से ही बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली. पुलिस ने घटना के वक्त दुकान पर मौजूद घायल के एक रिश्तेदार व दुकान के स्टाप से भी पूछताछ की.

इधर पुलिस ने घटनास्थल के बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज को देर रात तक खंगाला. इधर गोली लगने के बाद घटनास्थल ज्योति ज्वेलर्स बंद हो जाने से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला नहीं जा सका. पुलिस की सक्रियता से घायल के दुकान की चाभी शनिवार की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आसपास आई. उसके बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार की मौजूदगी में दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को काफी देर तक खंगाला गया. इधर सूचना मिलने पर बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंच जांच में जुट गए. उसके बाद महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार व भगवानपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार भी बसंतपुर थाना पहुंच घटना में शामिल लोगों की शिनाख्त में जुट गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026