परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर लेने की प्राथमिकी सोमवार को दर्ज होते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने जांच शुरू कर दी. अपहृता की मां सोमवार को बसंतपुर थाना पहुंच अपनी आप-बीती सुनाते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई. अपहृता की मां के दिये आवेदन में घटना पिछले महीने 16 तारीख की बताई गई है. जिसमे गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. इसी दौरान सारण के महिला थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर अवहृत युवती को हिरासत में लेने की सूचना दी.
सूचना मिलते ही बसंतपुर थाने में तैनात ट्रेनी एसआई स्वाति कुमारी दलबल के साथ सारण के महिला थाना पहुंच अपहृता को कब्जे में ले कर सोमवार की रात बसंतपुर थाना पहुंची. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अपहृता की मां ने गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला थाना सारण के सहयोग से महज 6 घंटे में अपहृता को बरामद कर लिया गया है. बरामद अपहृता को मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिए मंगलवार को सिवान भेजा गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…