परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के बसंतपुर थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम उसरी गांव में छापेमारी कर दस लीटर देशी महुआ शराब को बरामद कर लिया. हालांकि इस दौरान पुलिस को देख चार कारोबारी फरार हो गए. मामले में एएसआई सोचन राम के बयान पर कांड संख्या 198/21 दर्ज की गई है. जिसमे कहा गया है की शनिवार की शाम संध्या गश्ती में कन्हौली बाजार में था. तभी गुप्त सूचना मिली की उसरी के विशा महतो के घर शराब का क्रय-विक्रय हो रहा है व रामदेव महतो, राजेश सिंह व अमर महतो भी शराब का क्रय-विक्रय कर रहे है.
सूचना के बाद उसरी के विशा महतो के घर छापेमारी की गई तो कुछ लोग भागने लगे. पुलिस बलों के सहयोग से भाग रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया. बावजूद सभी भागने में सफल रहे. तलाशी के दौरान पुलिस ने कारोबारी विशा महतो के घर से दस लीटर देशी महुआ शराब को बरामद कर लिया. मामले में दर्ज प्राथमिकी में उपरोक्त चार कारोबारियों को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की फरार चारो कारोबारियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…