बसंतपुर: छात्र को पुलिस ने बेतिया से किया बरामद

अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने दबोच लिया

परवेज अख्तर/सिवान: जानकीनगर गांव से 22 दिसंबर को अपहृत स्कूली छात्र को पुलिस ने बेतिया से बरामद कर लिया है। पुलिस छात्र की सकुशल रिहाई के लिए गोपनीय तरीके से टास्क में जुटी रही। सीडीआर लोकेशन के आधार पर पुलिस अपहृत छात्र का पता लगाने के लिए घटना के बाद से कई जिलों में घूमकर खाक छानती रही। बरामदगी के लिए गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी व पटना पुलिस से सहयोग लिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की अपहृत छात्र को बेतिया नगर थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी से बरामद कर लिया गया है।

घटना को अंजाम देने वाले अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया गया है। अपहरणकर्ता थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव के प्रभुनाथ ठाकुर का पुत्र धीरज ठाकुर है। पुलिस अपहर्ता से गहन पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इधर छात्र की सकुशल रिहाई से परिजन काफी खुश हैं। गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की तत्परता से बच्चे को अपहर्ता के चंगुल से मुक्त करा लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026