परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में बीते 27 जून को नाली के पानी व दीवाल पर प्लास्टर कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में हुई नूर महम्मद की मौत मामले के दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नूर महम्मद की मौत मामले में पिता सुभान मियां के बयान पर दर्ज कांड संख्या 297/22 में नामजद शामपुर के मुन्ना आलम व पान महम्मद की गिरफ्तारी बुधवार की मध्य रात्रि के बाद कि गई.
दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. वहीं घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए 5 अन्य नामजद अभियुक्तों को पूर्व में ही जेल भेज दिया था. साथ ही मामले में फरार चल रहे अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को भी बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. जेल भेजा गया अभियुक्त बसंतपुर थाना के बखतौली का मनु कुमार सिंह बताया जाता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…