परवेज़ अख्तर/सिवान:
शराबबंदी को शत-प्रतिशत धरातल पर लाने के लिए बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष अभियान में शुक्रवार की रात फिर सफलता मिली है. बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने शुक्रवार की रात थानक्षेत्र के खोड़ीपाकड में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बसंतपुर थाने में शराब से जुड़े मामले में दर्ज कांड संख्या 510/20 के नामजद अभियुक्त व खोड़ीपाकड़ निवासी रमेश चौधरी व श्रवण चौधरी को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों शराब कारोबारियों को पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को जेल भेज दिया. जेल गए दोनों शराब कारोबारियों पर बसंतपुर थाना में शराब से जुड़े अन्य मामले भी दर्ज है. इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के बसंतपुर थाना में योगदान देने के बाद से ही शराब कारोबारियों पर नकेल कसने की कवायद क्षेत्र के शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है. छापेमारी टीम में एएसआई रामजी सिंह यादव व कई पुलिस के जवान शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…